महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज का दिन एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना।
पूर्व डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार एवं विशेष सलाहकार, श्री श्री रविशंकर जी महाराज, चंद्र शेखर प्राण जी का शिविर में ससम्मान आगमन हुआ।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं राष्ट्रीय सह संयोजक, श्री शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।




