Skip to main content

राष्ट्रीय परशुराम परिषद

राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित |

महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर का आज का दिन ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। पूरे शिविर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण की अद्भुत अनुभूति देखने को मिली। आज महाशिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक Gurudev Sri Sri Ravi Shankar जी का भव्य आगमन हुआ। उनके पावन सान्निध्य ने सम्पूर्ण शिविर को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया। उन्होंने भगवान श्री परशुराम जी की गैलरी का विधिवत उद्घाटन किया, जो भगवान श्री परशुराम जी के अद्भुत जीवन, शौर्य, तप और पराक्रम की प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत करती है। श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए यह एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव रहा। गैलरी उद्घाटन के पश्चात, श्री श्री रविशंकर जी ने कथा पंडाल में पहुँचकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के समर्पित पदाधिकारियों को सम्मानित किया और धर्म, सेवा, तथा समाज कल्याण पर अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उनका प्रवचन शिविर में उपस्थित हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए एक नई ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रकाश लेकर आया।
इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी के सान्निध्य में महेंद्र कनोडिया – मुख्य प्रबंधक, महाकुंभ शिविर आयोजन समिति, अजय भारद्वाज – परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय सह संयोजक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद, राजपुरोहित आचार्य मधुर – सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय परशुराम परिषद सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इन सभी महान विभूतियों की उपस्थिति ने इस दिव्य आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महाशिविर में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़ और सत्संग के पावन क्षणों ने इस ऐतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बना दिया।