महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज एक दिव्य आध्यात्मिक क्षण उपस्थित हुआ।
पूज्य श्री आचार्य श्याम शंकर मिश्र ‘भोले महाराज’ जी द्वारा श्री परशुराम भगवान कथा का शुभारंभ हुआ, जिसकी विश्राम आरती में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने अपनी धर्मपत्नी संग आरती कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर कोलकाता से पधारे श्रद्धालु परिवारों को माननीय मंत्री जी ने भगवान परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं पंचांग भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, महेंद्र कनोडिया जी (मुख्य प्रबंधक, महाकुंभ शिविर आयोजन समिति) संग मिलकर कथा व्यास भोले महाराज जी को श्रीफल व पट्टाभूषण अर्पित कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
भगवान परशुराम जी की कृपा से महाशिविर में प्रतिदिन आध्यात्मिकता और भक्ति की अविरल गंगा प्रवाहित हो रही है।


























