राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश संयोजक (कर्नाटक) श्री अजय कामतिया जी ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी को मैसूर पैलेस का प्रतीक चिन्ह भेंटकर, शाल, माला एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर अजय कामतिया एवं उनके परिवार ने माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी के साथ आत्मीय चर्चा की और संगठन की भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। कुंभ के ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न इस गरिमामयी भेंट ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद की शक्ति एवं एकजुटता का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।























