महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में टीकमगढ़ से अपने परिवार सहित पधारे श्री परितोष बॉबी व्यास जी को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।
इसी क्रम में श्री योगेश सारस्वत जी एवं श्रीमती लता सारस्वत जी को श्री अशोक शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति एवं चालीसा प्रदान कर सम्मानित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर महेंद्र कनोडिया, मुख्य प्रबंधक, महाकुंभ शिविर आयोजन समिति भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की भव्यता में योगदान दिया।












