महाकुंभ 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज 27वें दिन भी भक्तिभाव और संस्कृतिमय उल्लास का अद्भुत समागम देखने को मिला। देश-विदेश से पधारे अनेक गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी द्वारा किया गया।
माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने अतिथियों को भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन में परिषद के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर श्री महेंद्र कनोडिया जी (मुख्य प्रबंधक, महाकुंभ शिविर आयोजन समिति), श्री महेंद्र जोशी जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद), श्री आचार्य राजपुरोहित मधुर जी (सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय परशुराम परिषद) एवं श्री अशोक शर्मा जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम परिषद) सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



