आज महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में अनेक विशिष्ट अतिथियों का ससम्मान स्वागत किया गया।
कंधमाल, उड़ीसा से माननीय सांसद श्री @sukanta.panigrahi.7_ जी, सपरिवार माननीय विधायक बुलंदशहर श्री MLA Pradeep Kumar Chaudhary जी, तथा विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य श्री अरविंद भाई ओझा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने शिविर को अलौकिक आभा प्रदान की।
परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय भारद्वाज जी एवं राष्ट्रीय सह संयोजक, श्री परशुराम परिषद, श्री शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने अतिथियों को परशु, भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर ससम्मान अभिवादन किया।
शिविर में आध्यात्मिक ऊर्जा, सनातन संस्कृति एवं धर्म रक्षा का संकल्प पुनः दृढ़ हुआ। जय परशुराम!





























