Skip to main content

राष्ट्रीय परशुराम परिषद

राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित |

राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज पूर्व चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री माननीय श्री Suresh Rana जी सपरिवार पधारे। उन्होंने भगवान श्री परशुराम यज्ञशाला में विधि-विधान से हवन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इसके पश्चात श्री अजय भारद्वाज जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, परशुराम स्वाभिमान सेना) ने माननीय पूर्व मंत्री जी को भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
महाशिविर के कथा पंडाल में परम पूज्य आचार्य डॉक्टर रघुपति तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित श्री परशुराम कथा के पावन क्षणों में माननीय मंत्री जी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री महेंद्र जोशी जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद), आचार्य श्री राजपुरोहित मधुर जी (सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय परशुराम परिषद), श्री संतोष पंडित जी (शिविर प्रमुख) और डॉ. प्रियंका शुक्ला जी (राष्ट्रीय समन्वयक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद) सहित अनेक वरिष्ठ जन शामिल थे।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाशिविर का यह पावन दिवस भक्ति, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहा।