महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर के 36वें दिन देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस पावन अवसर पर श्री अशोक शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने शाहजहाँपुर से पधारे श्री अभिषेक दीक्षित जी, श्रीमती प्रतिभा दीक्षित जी, श्री सीताराम टेकुमुड़ी जी, कर्नाटक से श्री दुर्गा प्रसाद जी, हैदराबाद से श्री फणीशेखर जी तथा बहराइच एवं बाराबंकी से आए श्रद्धालुओं को भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
महाशिविर में प्रतिदिन होने वाले आध्यात्मिक अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं विद्वानों के ज्ञानवर्धक प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण ओजस्वी एवं अलौकिक बना हुआ है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के इस दिव्य आयोजन में हर दिन भव्यता और आस्था की नई ऊँचाइयाँ देखने को मिल रही हैं।






























