महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत समागम देखने को मिला। परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Ajay Bhardwaj Bharala जी ने मुंबई से पधारे श्रद्धेय श्री कपिल जी सहित अनेक श्रद्धालुओं को भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक श्री शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ श्री राजपुरोहित आचार्य मधुर जी, मुख्य प्रबंधक, महाकुंभ शिविर आयोजन समिति श्री महेंद्र कनोडिया जी, शिविर प्रमुख श्री संतोष पंडित जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. प्रियंका शुक्ला जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन और भजन संध्या में भाग लिया। महाशिविर में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ धर्म, अध्यात्म और सेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ संतों के प्रवचन और शास्त्रचिंतन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।










