महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज 39वें दिन भी आध्यात्मिक उल्लास और वैदिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला।
भगवान श्री परशुराम यज्ञशाला में परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Ajay Bhardwaj Bharala जी ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान श्री परशुराम जी का हवन एवं पूजन संपन्न किया। मंत्रोच्चारण और आहुति की दिव्य सुगंध से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इसके पश्चात भगवान श्री परशुराम कथा पंडाल में अनवरत प्रवाहित हो रही भगवान श्री परशुराम कथा में वे सम्मानित अतिथियों संग सम्मिलित हुए और उपस्थित श्रद्धालुओं को ओजस्वी संबोधन दिया।
























