महाकुंभ 2025 में श्री राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राकेश जैन जी (संघ प्रचारक एवं पर्यावरण संरक्षक गतिविधियों के राष्ट्रीय सह-संयोजक) और माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी (राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री) ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में श्री महेंद्र जोशी जी – सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद, पंडित श्री राजेंद्र नाथ त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा), परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय भारद्वाज जी सहित कई गणमान्य पदाधिकारीगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के इस भव्य आयोजन ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत किए। परिषद के द्वारा महाशिविर में धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चाएं आयोजित की गईं। इस ऐतिहासिक आयोजन ने देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरणा प्रदान की।
































