महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित भव्य महाशिविर में, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा भारद्वाज जी, परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज जी की धर्मपत्नी, अशोक शर्मा जी ने पत्नी के साथ तथा परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग गौड़ जी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर अपनी पत्नी के साथ में पूज्य आचार्य रविशंकर श्रृंगी जी महाराज द्वारा अनवरत चल रही श्री परशुराम कथा की विश्राम आरती में सम्मिलित होकर अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।
इस विशेष अवसर पर महाशिविर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने भी कथा और आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक दिव्यता प्रदान की।









