महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में अनवरत चल रही भगवान श्री परशुराम कथा में आज मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुरुषोत्तम सिंह रूपाला जी(वर्तमान सांसद, राजकोट; पूर्व केंद्रीय मंत्री – मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी) एवं श्री उमेश चंद्र द्विवेदी जी (विधान परिषद सदस्य, विधानसभा-39, लोकसभा प्रतापगढ़) ने पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने दोनों अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में श्री शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी जी (राष्ट्रीय सह संयोजक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद), अजय भराला जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, परशुराम स्वाभिमान सेना) एवं राजपुरोहित आचार्य मधुर जी (सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय परशुराम परिषद) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महाशिविर में श्रद्धालुओं एवं भक्तों का उत्साह चरम पर है, और भगवान श्री परशुराम कथा के माध्यम से सनातन धर्म व संस्कृति की दिव्य ज्योति प्रज्वलित हो रही है।
























