महाकुंभ 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य मुकेश आनंद जी ने भगवान परशुराम कथा का आयोजन किया। कथा के विश्राम पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी ने आरती कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस शुभ अवसर पर पूज्य मुकेश आनंद जी और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक और नि० राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला जी द्वारा प्रतापगढ़ के संतोष कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लाल साहब सिंह, राजा साहब सिंह, अजय सिंह, और आलोक सिंह को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई।
यह आयोजन महाशिविर में भगवान परशुराम जी की महिमा और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पवित्र प्रयास है।













