महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में तेलंगाना से पधारे हुए सम्मानित अतिथियों को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि. राज्य मंत्री, माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति, चालीसा एवं श्रीविद्या पंचांग प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया।
बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के घरों में भगवान श्री परशुराम जी की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी, जिससे हर घर में धर्म और आस्था का एक दिव्य प्रतीक पहुंचेगा।
यह आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजपुरोहित आचार्य मधुर – सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ राष्ट्रीय परशुराम परिषद एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।



























