महाकुंभ 2025 के भव्य अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पधारे सम्माननीय अतिथियों श्री राकेश त्यागी, श्रीमती अर्चना त्यागी, श्रीमती रितु अग्रवाल जी श्री अशोक गर्ग जी, श्रीमती सविता गर्ग जी श्रीमती सीमा गोयल जी, श्री सतीश अग्रवाल जी, श्री पवन जी, श्री संदीप मित्तल जी, श्री विनय जी एवं श्रीमती मंजू जी को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री, माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने भगवान श्री परशुराम की मूर्ति, परशुराम चालीसा और विद्या पंचांग प्रदान कर सम्मानित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भराला जी एवं राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय परशुराम परिषद शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट भी उपस्थित रहे।























