आज महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में परम पूज्य श्रद्धेय श्री @rawatpurasarkarofficial जी का आगमन हुआ, जो एक दिव्य देव-अवतरण के समान अनुभूत हुआ।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं निवर्तमान राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी के स्नेह निमंत्रण को स्वीकार कर पूज्य महाराज श्री ने महाशिविर में अपने पावन चरण रखे, जिससे समूचा शिविर भक्तिमय आभा से आलोकित हो उठा।
इस शुभ अवसर पर परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय भराला जी एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सहसंयोजक, धर्म प्रकोष्ठ, राजपुरोहित आचार्य मधुर जी सहित अन्य पदाधिकारी व श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।
पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य एवं प्रेरणादायी वचनों से संपूर्ण शिविर श्रद्धा, भक्ति और ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। महाकुंभ 2025 में यह दिव्य क्षण समस्त श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।
























