महाकुंभ के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी ने आज अपनी धर्मपत्नी के साथ आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक Gurudev Sri Sri Ravi Shankar जी महाराज से भेंट की। इस शुभ अवसर पर भगवान श्री परशुराम की दिव्य मूर्ति भेंट कर उनका सम्मान किया।
श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने इस आत्मीय भेंट के दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सभी पदाधिकारियों को अपने कर्नाटक स्थित आश्रम में पधारने का सादर आमंत्रण दिया।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और इस दिव्य संगम के साक्षी बने।



