महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में आज श्री पंचदश नाम आवाहन अखाड़ा की साध्वी कल्याणी गिरी जी के श्रीमुख से हो रही श्री परशुराम कथा का भव्य आयोजन जारी रहा। कथा की प्रारंभिक आरती में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी के संग श्री अनिल शर्मा जी (पूर्व पार्षद, मेरठ), श्री हरि शक्ति जी, श्री राजवीर शर्मा जी, श्रीमती रीना शर्मा जी, श्रीमती कुसुम जी, श्रीमती अंजना शर्मा जी व श्री प्रदीप जी ने भाग लिया।
इसके पश्चात मंत्री जी ने सभी महानुभावों को भगवान श्री परशुराम की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
श्री परशुराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने महाशिविर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। हर-हर महादेव! जय श्री परशुराम!



