भगवान श्री परशुराम जी की कृपा से महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित भव्य महाशिविर में आज एक और गौरवशाली क्षण देखने को मिला।
मेरठ से पधारे श्री विक्रांत कौशिक जी, श्री अरविंद जी एवं श्री उज्जवल शर्मा जी परिवार को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी ने अपनी करकमलों से भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य मूर्ति, परशुराम चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
यह सम्मान उन महान व्यक्तित्वों के लिए है जो धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं।























