






Mahakumbh2025
महाकुंभ प्रयागराज में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के नि.राज्य मंत्री माननीय पंडित सुनील भराला जी के मार्गदर्शन, प्रेरणादायक नेतृत्व तथा उनके संगठनात्मक कौशल से भव्य एवं सुव्यवस्थित दिव्य कुम्भ में भगवान परशुराम जी का काज सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण
1. महाकुंभ में 2 लाख स्क्वायर फीट स्थान में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महाशिविर का आयोजन
महा शिविर में चार प्रमुख धाम स्थापित किए गए:
~ परशुराम धाम
~ ऋषि जमदग्नि धाम
~ मा रेनू का धाम
~ सप्तऋषि धाम
2. भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति एवं चालीसा वितरण
एक लाख आठ हजार भगवान श्री परशुराम जी की मूर्तियों एवं चालीसों का वितरण किया गया।
3. भोजन प्रसादी का वितरण
प्रतिदिन बीस हज़ार श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
4. श्रद्धालुओं का प्रवास
महाशिविर में 45 दिनों के दौरान आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
5. भगवान परशुराम महायज्ञ एवं हवन में आहुति
हवन में एक करोड़ 8 हजार आहुति दी गई, जो कि भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद हेतु थी।
6. श्री परशुराम कथा का आयोजन
प्रतिदिन 4 सत्रों में श्री परशुराम कथा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने ज्ञान प्राप्त किया।
7. भगवान श्री परशुराम जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति
महाशिविर में 51 फीट ऊंची भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापित की गई।
8. भगवान श्री परशुराम जी के जीवन संस्करण पर कार्यक्रम
भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, धर्म संसद राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
9. विदेशी श्रद्धालुओं का अभिनंदन
विदेशों से आए पांच हजार श्रद्धालुओं का विशेष अभिनंदन किया गया।
10. भगवान श्री परशुराम जी के जीवन संस्करण की प्रदर्शनी
भगवान श्री परशुराम जी के जीवन संस्करण एवं परशुराम चालीसा को अत्यंत सजीव रूप से प्रदर्शित करने वाली भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
11. भंडारा एवं प्रसाद वितरण
महाशिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
12. स्वच्छता अभियान
महाशिविर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हर जगह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
13. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
महाशिविर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, और श्रमिकों एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
14.भजन कीर्तन और आरती संध्या कार्यक्रम
महाशिविर में भजन कीर्तन और आरती संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्री परशुराम जी की महिमा का गान कर रहे थे।
15. आरती विमोचन कार्यक्रम
महाशिविर में भगवान श्री परशुराम जी की आरती का विमोचन किया गया।
16. मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
महाशिविर में जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ।
16. गैलरी उद्घाटन समारोह
महाशिविर में श्री रवि शंकर जी द्वारा गैलरी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्री परशुराम जी की मूर्तियों एवं उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रदर्शन किया गया।
How to Reach:
By Air
Bamrauli Airport, Allahabad - 6 km Lal Bahadur Shastri Airport, Varanasi - 150 Km Amausi International Airport, Lucknow - 200 Km
By Train
Allahabad Railway Junction - 4 km Prayag Station - 2 km Rambagh Station - 3 km
By Road
Civil Lines Bus Stand -5 km